बौद्ध स्तोत्र

        ष्टुञ् स्तुतौ धातु से ष्ट्रन् प्रत्यय कर स्तोत्र शब्द बना है। अमरकोश में स्तवः स्तोत्रं स्तुतिर्नुतिः ये चार शब्द स्तोत्र के पर्यायवाची बताये गये है। स्तोत्र शब्द स्तुति का पर्यायवाची है। स्तुति काव्यों में देवताओं के प्रति समर्पण, सख्यभाव, प्रशंसा या गुणगान प्राप्त होता है।
          अलंकार शास्त्र के आचार्यों ने स्तोत्र काव्य को लघु काव्य या संघात काव्य माना है। भक्ति की प्रधानता के कारण इसे भक्ति काव्य भी कहा जा सकता है। इसे दसवें रस के रुप में मान्यता दी गयी। स्तोत्र में शाब्दिक चमत्कार या अर्थगाम्भीर्य आवश्यक नहीं है, सरल से सरल और कम से कम शब्दों में अपने हृद्गत भाव को आराध्य तक पहुँचा देना ही स्तोत्र का अभिप्राय है, परन्तु कुछ विद्वानों ने अपने पाण्डित्य का ऐसा कौशल दिखाया है कि उनकी रचनाएँ रस, ध्वनि, व्यञ्जना और अलंकारों से परिपूर्ण काव्य बनकर रह गये है।
 लौकिक संस्कृत काव्यों में यत्र-तत्र देव स्तुतियां विकीर्ण है। कुछ आचार्यों ने पृथक्तया भी स्तोत्रों की रचना की है।मत्स्य पुराणों में स्तोत्र के चार प्रकार बताये गये हैं-
                      द्रव्यस्तोत्रं कर्मस्तोत्रं विधिस्तोत्रं तथैव च।
                      तथैवभिजनस्तोत्रं स्तोत्रमेतच्चतुष्टयम्।            मत्स्य पु0 अ. 121
द्रव्यस्तोत्र में आराध्य के किसी एक आयुध, अंग को लेकर स्तुति की जाती है। जिन द्रव्यों से आराध्य का स्तवन किया जाता हैए उसे भी द्रव्य स्तोत्र कहते है। कर्म स्तोत्र में देवताओं के पराक्रम, वैभव एवं कल्याणकारी गुणों का वर्णन किया जाता है। विधि स्तोत्र में आराधक के कर्तव्यों का विधान तथा शेष स्तोत्र अभिजन कहे जाते है।
         सम्पूर्ण बौद्ध संस्कृत स्तोत्र रचनाएँ बुद्ध-भक्ति से अनुप्राणित है तथा अधिकांश बौद्ध-आचार्यो ने बुद्ध के प्रति अपने भक्ति-भाव पूर्ण उद्गारों को अभिव्यक्त किया है। बौद्ध धर्म के महायान शाखा के अधिकांश स्तोत्र संस्कृत में प्राप्त होते है। बौद्ध स्तोत्र काव्य के आदि रचयिता अश्वघोष हैं। अश्वघोष वैदिक-वाङ्मय के विद्वान थे तथा उनका पौराणिक ज्ञान भी गहन था। अतएव इस प्रकार के बौद्ध आचार्य द्वारा बुद्ध-भक्ति की, जो साधना की गई, वह इस बात का द्योतक है कि श्रौत परम्परा की  भक्ति-धारा का प्रभाव बौद्ध धर्म पर है। महाकवि अश्वघोष द्वारा बुद्ध-धर्म की प्रस्तुत की गई व्याख्या उपनिषदों से अधिक सादृश्य रखती है। अश्वघोष ने बुद्ध भक्ति को प्रथमतः प्रश्रय दिया तदनन्तर मातृचेट और नागार्जुन का नाम अत्यन्त आदर के साथ लिया जाता है। इसके अनन्तर तो प्रायः सम्पूर्ण महायानी रचनाओं में भी बुद्ध-भक्ति समाविष्ट हो गई। बुद्ध-भक्ति के प्रकृष्ट भावुक कवि शान्तिदेव हुए हैं। 
   नागार्जुन के चार स्तव-लोकातीतस्तव, अचिन्त्यस्तव, परमार्थस्तव और निरौपम्यस्तव, मातृचेट का अध्यर्ध शतक आदि कई स्तोत्र में बौद्ध धर्म एवं दर्शन के गूढ़ तत्त्वों को व्यक्त किया गया है।
  बौद्ध संस्कृत स्तोत्र को 1. महावस्तु 2. ललित-विस्तर 3.  अश्वघोष 4.तदनन्तर के स्तोत्र में बांटा जा सकता है।
   सम्प्रति उक्त बुद्ध-भक्ति से सम्बद्ध बौद्ध-स्तोत्रकारों के संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत हैं।

   बौद्ध-स्तोत्रकार       स्तोत्र

1.    अश्वघोष-     बुद्धगण्डी स्तव
2.  मातृचेट-    अध्यर्धशतक
3.    शान्तिदेव
4.    नागार्जुन-   परमार्थ- स्तव, सप्त-बुद्ध-स्तोत्रनेपालीय-देवता-कल्याण-पंचविंशतिका, निरौपम्य-स्तव
5.    हर्षवर्धन-    सुप्रभातम्स्तोत्र,स्त्रग्धरापंचक स्तोत्र,स्वयम्भूस्तव
6.     वज्रदत्त-     लोकेश्वर-शतक
7.     सर्वज्ञमित्र-   स्त्रग्धरा स्तोत्र
8.     रामचन्द्र कवि भारती-    भक्ति-शतक
9.      आर्यदेव-      गण्डीस्तव
10.    चन्द्रकीर्ति-     मध्यममक शास्त्र
    इनके सभी महत्त्वपूर्ण स्तोत्रों में से अधिकांश का यहाँ उल्लेख है। भिक्षुणी चन्द्रकान्ता, लक्षा भगवती, चरपति (चर्पटि) पाद, मंजुनाथ, वनरत्न, वन्धुदत्त, वज्रदत्त, विभूतिचन्द्र, आचार्य चन्द्रदास, वासुकिनाग, नवग्रह, ब्रहमा, विष्णु, शंकर और सुरपति आदि के स्तोत्र भी प्राप्त होते हैं।
     कुछ स्तोत्र महावस्तु, ललितविस्तार सदृश प्राचीन मूल ग्रन्थों में विद्यमान है। कविवर मातृचेट एक उच्चकोटि के स्तुतिकार हो चुके है, जिन्हें स्तोत्र-साहित्य का जनक कहा जाता है। इनकी स्तुतियाँ साहित्य-जगत् में पूर्ण प्रसिद्वि प्राप्त कर चुकी हैं।

1. आचार्य नागार्जुन

          शून्यवाद के प्रधान प्रतिष्ठापक नागार्जुन ने भक्ति-रस से परिपूरित चार स्तोत्रों की रचना की है। यह चतु-स्तवनाम से विख्यात् है। इनके तिब्बती भाषान्तर आज भी विद्यमान है। कवि द्वारा विरचित निरौपम्यस्तवतथा अचिन्त्य-स्तवनामक दो स्तोत्र सौभाग्य से संस्कृत में भी उपलब्ध हुए है। इनकी रचना सरस एवं भक्ति रस पूरित भाषा में हुई है। प्रायः लोग शून्यवाद को अभावात्मक मानते है, किन्तु जिन्हें नागार्जुन कृत स्तोत्रों के अध्ययन का सुअवसर प्राप्त हुआ है, वे इस बात को देखकर अत्यन्त ही विस्मित् होते हैं कि ये स्तोत्र अभावात्मक न होकर, आस्तिकता के परमोज्जल दृष्टान्त उपस्थित करते है। उदाहरण के रुप में निम्न उद्धरण देखें-
                          नामयो नाशुचिःकाये क्षुत्तृष्णासम्भवो न च।
                         त्वया लोकानुवृत्यर्थं दर्शिता लौकिकी क्रिया।।  निरौपम्य-स्तव 19

                         नित्यो ध्रुवः शिवः कायस्तव धर्ममयो जिन।
                         विनेयजनहेतोश्च दर्शिता निर्वृतिस्त्वया।।    निरौपम्य-स्तव 22

2. हर्षवर्धन (600-6400)


        स्तोत्र साहित्य में हर्षवर्धन कृत बौद्ध स्तोत्र एक उज्जवल नक्षत्र के समान अपनी आभा को फैलाये हुये है। हर्षवर्धन ने अपने जीवन के अन्तिम काल में सुप्रभात स्तोत्रनामक स्तुति-काव्य की रचना की थी। 24 श्लोकों में उपनिबद्ध  उषाकालीन, यह स्तोत्र भगवान बुद्ध की प्रशंसा में लिखा गया है। 
उदाहरण स्वरूप  निम्न श्लोक को देखें-
                      अशनवशनहीना भाव्यमाना विरूपा
                      अलमखिलविघातैः प्रेतवद्गधदेहाः।
                      उभयगतिविहीनास्तेपि नग्नाः प्रसुप्ता
                       दशबल तव नित्यं सुप्रभातम् प्रभातम्।। सुप्रभात स्तोत्र 15
अष्ट-महा-श्री-चैत्य-स्तोत्रइनकी इस प्रकार की द्वितीय रचना है, जो तिब्बती प्रति-लेखन के आधार पर, एस0 लेवी द्वारा अनूदित हुई है। शोभन छन्दों में ग्रथित इसमें अष्ट महनीय तीर्थ स्थानों की संस्तुति की गई है। स्त्रग्धरा स्तोत्र के विषय में कहा गया है कि वह महायान में नितान्त लोकप्रिय तारा का स्तोत्र है। स्तोत्र साहित्य में इसकी टक्कर के बहुत कम-स्तोत्र मिलेंगे। स्त्रग्धरा छन्द में निबद्ध यह स्तोत्र इतना प्रसिद्व हो गया कि बिना भगवती तारा का नाम जोड़े भी केवल स्त्रग्धरा स्तोत्र के नाम से ही इसका बोध हो जाता है। छन्द, अलंकार और अपनी गौडीय रीति के कारण यह स्तोत्र मेघदूत जैसे खण्ड काव्य में स्थान पाने का अधिकारी है। कहा जाता है कि काश्मीर-निवासी, कवि सर्वज्ञमित्र ने तारादेवी की स्तुति में एक स्त्रग्धरा स्तोत्र स्तुति-काव्य लिखा है,

3. वज्रदत्त

 महाराज देवपाल (नवम शती) के आश्रित कवि ने लोकेश्वर-शतककी रचना की थी, जिसमें शत-श्लोकों में बुद्ध लोकेश्वर की स्तुति की गई है। इसके विषय में ऐसी किम्वदन्ती है कवि अभिशाप के कारण कुष्ट रोग से ग्रस्त हो गया था। उसने अपने रक्षा-निमित्त अवलोकितेश्वर (बुद्ध) की प्रार्थना की तथा प्रतिदिन एक अलंकृत स्त्रग्धरा छन्द, उनकी स्तुति में लिखना प्रारम्भ कर दिया। जब इस प्रकार तीन मास व्यतीत हो गये और कवि ने एक सौ श्लोकों की रचना कर डाली, बोधि-सत्त्व ने उसे दर्शन दिया और इस भक्त कवि को व्याधि-मुक्त का दिया। इस परिश्रम-साध्य रचना में भगवान अवलोकितेश्वर का, अंगुलियों से लेकर अंगूठे तक, विस्तृत एवं भव्य चित्रण किया गया है। इसमें उनके पश्चात् अभिधानों की गणना तथा उनके गुण, प्रेम और उदारता की स्तुति काव्य-मयी सरस भाषा में की गई है।

4. नागार्जुन

        परमार्थ-संगीति एक ऐसा स्तोत्र है जिसका यजुर्वेद, महाभारत और प्रायः पुराणों में भी दर्शन होता है। यह धार्मिक प्रार्थनाओं से परिपूरित एक संक्षिप्त रचना है, जिसमें देवी-देवों के अभिधानों एवं संस्तुतिपूर्ण विशेषणों की गणना हुई है। एक अन्य कृति, जिसकी रचना मुख्यतः धार्मिक कृत्यों के निमित्त की गई है, नव श्लोकों की छन्दोबद्ध रचना है, जिसे सप्त-बुद्ध-स्तोत्रनाम से अभिहित किया गया है। यह सप्त बुद्धों का स्तवन् है, जिसमें विपश्यिन् से लेकर काश्यप तक के छः विगत कालीन बुद्धों तथा शाक्य-मुनि एवं भावी बुद्ध मैत्रेय के प्रति भक्ति-प्रदर्शित करते हुए, एक दूसरे के अनन्तर स्तुति की गई है।
 इसी ढ़ंग की रचना नेपालीय-देवता-कल्याण-पंचविंशतिकाहै, जिसके प्रणेता अमृतानन्दनामक एक कुशल कवि है, किन्तु इनके विषय की अधिकांश बातें अज्ञात है। इस कृति में 25 श्लोक स्त्रग्धारा छन्दों में निबद्ध है तथा यह एक मंगलमय स्तोत्र-काव्य है। इसमें नेपाली देवताओं, विशषतः स्वयंभू, बोधि-सत्त्व, हिन्दू देवी-देवताओं, बौद्धों द्वारा जड़ पदार्थोे का मानवीकरण, तीर्थ-स्थानों और चैत्यों की कल्याण-कामना के लिए, गौरवमयी स्तुति वर्णित है।
अचिन्त्ययस्तव में आचार्य नागार्जुन ने चतुष्कोटिविनिमुक्तं शून्यता और निःस्वाभावता सिद्धान्त की स्तुति के व्याज से सम्यक् प्रतिष्ठा की है।

4. सर्वज्ञमित्र

     इस कवि का प्रादुर्भाव अष्टम  शती के प्रथमार्ध में हुआ था। कल्हन् ने अपनी रचना में सर्वज्ञमित्र का उल्लेख किया है, काश्मीर-निवासी, कवि सर्वज्ञमित्र ने तारादेवी की स्तुति में एक स्तुति-काव्य लिखा है, जिसका नाम स्त्रग्धरा-स्तोत्र या आर्य-तारा-स्त्रग्धरा-स्तोत्रहै। परिष्कृत एवं सुन्दर काव्य-शैली में रचित, सप्तत्रिंशत् छन्दों की, यह एक अद्वितीय कृति है। स्त्रगधरा’ (धन की अधिष्ठात्री-देवी), तारा का एक विशेषण है और साथ ही इसका अर्थ स्त्रगधराछन्द से भी लिया गया है, जिसमें उक्त स्तोत्र की रचना हुई है। बौद्ध-देवी ताराकी स्तुति में भी प्रभूत मात्रा में स्तोत्रों की रचना हुई है। यह ताराअवलोकितेश्वर (बुद्ध) की स्त्री-प्रतिमूर्ति और मुक्ति-दात्री देवी है। जहाँ पर वह द्वितीय जिन के रुप में वर्णित है ये कय्य द्वारा निर्मित कय्य-बिहार में रहा करते थे। कय्यलाट के अधिपति और ललितादित्य, जो काश्मीर में (अष्टम् शती में) शासन करते थे, के अधीन थे। एक पौराणिक कथा के अनुसार, यह अपनी उदारता के लिए सर्वत्र विख्यात् एक उदार व्यक्तित्त्व थे। तारनाथ ने इन्हें काश्मीर-महाराज का जामातृ माना है, जिन्होनें अपना सम्पूर्ण राज-कोष दान कर दिया और अन्त में औषधि-वितरक एक सन्यासी के रुप में सर्वत्र भ्रमण करने लगे। एक समय में उनकी भेंट एक निर्धन ब्राहमण से हुई, जिसने अपनी निर्धनावस्था के कारण अपनी पुत्री का विवाह करने की असमर्थता प्रकट की। इस दीन ब्राहमण को धन देने की अभिलाषा में सर्वज्ञमित्र ने अपने को एक राजा के हाथ में बेंच दिया, जिसे नर-यज्ञ के निमित्त सौ व्यक्तियों की आवश्यकता थी। जब इस कवि ने यज्ञ में बलिदान किया जाने वाले अपने सहचर व्यक्तियों के करुण ह्दय ये करुणा फूट पड़ी और कवि द्वारा प्रार्थित तारा देवी ने दर्शन देकर बलि दिये जाने वाले समस्त व्यक्तियों को अभय-दान दिया। यह स्त्रग्धरा-स्तोत्र, काव्य की दृष्टि से एक महत्त्वपूर्ण रचना है। इसके अतिरिक्त आर्य-तारा-नामस्तोत्रशतक-स्तोत्रतारा देवी के एक सौ आठ अभिधानों की संगीतमयी स्तुति है। यह साहित्यिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण न होकर, केवल देवी के विशेषणों और नामों का धार्मिक स्तवन है। इसी ढ़ंग की एक रचना एकविंशति-स्तोत्रहै, जिसमें तारा देवी की प्रशंसात्मक प्रार्थना, 21 अनुप्रयास युक्त श्लोक में की गई है, साथ ही यह तारा देवी की शिथिल, किन्तु उत्तेजना-वर्धक स्तुतियों से परिपूर्ण है। चन्द्रोगोमिन् तारा देवी के अनन्य भक्त थे, जिनके नाम से तारा-साधक-शतकनामक एक स्तुति-काव्य का उल्लेख है। षष्ठ शती में तारा-सम्प्रदाय परिचित था। ह्वेनसांग ने भारत में देखे तारा-बोधिसत्वकी मूर्तियों का उल्लेख किया है। आर्य-तारा की पूजा जावा (7780) में पूर्ण प्रचलित थी, जहां पर उनकी एक महनीय एवं पूर्ण समाधि है।

5.रामचन्द्र कवि भारती


बंगाल के एक ब्राहमण कवि थे। जिन्होनें बंगाल से लंका जाकर, वहाँ के अधिपति प्राक्रमवाहु (लगभग 1245 0) के आश्रय में बौद्ध-धर्म को स्वीकार कर लिया था। भक्ति-शतककवि की एक प्रधान रचना है, जिसमें भक्ति-पूर्ण सौ छन्द है। इसमें कवि ने, भारतीय ब्राहमण-भक्ति-विचार-धारा को बौद्ध-भक्ति-विचार-धारा का रुप प्रदान किया है। यह रचना भगवान बुद्ध की प्रशंसा में अलंकृत एवं छन्दोबद्ध भाषा में निबद्ध एक भक्तिपूर्ण कलात्मक काव्य-कृति है। इसमें बुद्ध के शिक्षक, मुक्ति-दाता एवं करुणा-सागर के स्वरुप का अंकन हुआ है। यह कृति महायान और हीनयान, दोनों सम्प्रदायों से समान रुप से सम्बद्ध है।
Share:

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनुवाद सुविधा

ब्लॉग की सामग्री यहाँ खोजें।

लोकप्रिय पोस्ट

जगदानन्द झा. Blogger द्वारा संचालित.

मास्तु प्रतिलिपिः

इस ब्लॉग के बारे में

संस्कृतभाषी ब्लॉग में मुख्यतः मेरा
वैचारिक लेख, कर्मकाण्ड,ज्योतिष, आयुर्वेद, विधि, विद्वानों की जीवनी, 15 हजार संस्कृत पुस्तकों, 4 हजार पाण्डुलिपियों के नाम, उ.प्र. के संस्कृत विद्यालयों, महाविद्यालयों आदि के नाम व पता, संस्कृत गीत
आदि विषयों पर सामग्री उपलब्ध हैं। आप लेवल में जाकर इच्छित विषय का चयन करें। ब्लॉग की सामग्री खोजने के लिए खोज सुविधा का उपयोग करें

समर्थक एवं मित्र

सर्वाधिकार सुरक्षित

विषय श्रेणियाँ

ब्लॉग आर्काइव

संस्कृतसर्जना वर्ष 1 अंक 1

संस्कृतसर्जना वर्ष 1 अंक 2

संस्कृतसर्जना वर्ष 1 अंक 3

Sanskritsarjana वर्ष 2 अंक-1

Recent Posts

लेखानुक्रमणी

लेख सूचक पर क्लिक कर सामग्री खोजें

अभिनवगुप्त (1) अलंकार (3) आधुनिक संस्कृत गीत (14) आधुनिक संस्कृत साहित्य (5) उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान (1) उत्तराखंड (1) ऋग्वेद (1) ऋषिका (1) कणाद (1) करवा चौथ (1) कर्मकाण्ड (47) कहानी (1) कामशास्त्र (1) कारक (1) काल (2) काव्य (16) काव्यशास्त्र (27) काव्यशास्त्रकार (1) कुमाऊँ (1) कूर्मांचल (1) कृदन्त (3) कोजगरा (1) कोश (12) गंगा (1) गया (1) गाय (1) गीति काव्य (1) गृह कीट (1) गोविन्दराज (1) ग्रह (1) छन्द (6) छात्रवृत्ति (1) जगत् (1) जगदानन्द झा (3) जगन्नाथ (1) जीवनी (6) ज्योतिष (20) तकनीकि शिक्षा (21) तद्धित (10) तिङन्त (11) तिथि (1) तीर्थ (3) दर्शन (19) धन्वन्तरि (1) धर्म (1) धर्मशास्त्र (14) नक्षत्र (2) नाटक (4) नाट्यशास्त्र (2) नायिका (2) नीति (3) पतञ्जलि (3) पत्रकारिता (4) पत्रिका (6) पराङ्कुशाचार्य (2) पर्व (2) पाण्डुलिपि (2) पालि (3) पुरस्कार (13) पुराण (3) पुस्तक (1) पुस्तक संदर्शिका (1) पुस्तक सूची (14) पुस्तकालय (5) पूजा (1) प्रत्यभिज्ञा शास्त्र (1) प्रशस्तपाद (1) प्रहसन (1) प्रौद्योगिकी (1) बिल्हण (1) बौद्ध (6) बौद्ध दर्शन (2) ब्रह्मसूत्र (1) भरत (1) भर्तृहरि (2) भामह (1) भाषा (1) भाष्य (1) भोज प्रबन्ध (1) मगध (3) मनु (1) मनोरोग (1) महाविद्यालय (1) महोत्सव (2) मुहूर्त (1) योग (5) योग दिवस (2) रचनाकार (3) रस (1) रामसेतु (1) रामानुजाचार्य (4) रामायण (3) रोजगार (2) रोमशा (1) लघुसिद्धान्तकौमुदी (45) लिपि (1) वर्गीकरण (1) वल्लभ (1) वाल्मीकि (1) विद्यालय (1) विधि (1) विश्वनाथ (1) विश्वविद्यालय (1) वृष्टि (1) वेद (6) वैचारिक निबन्ध (26) वैशेषिक (1) व्याकरण (46) व्यास (2) व्रत (2) शंकाराचार्य (2) शरद् (1) शैव दर्शन (2) संख्या (1) संचार (1) संस्कार (19) संस्कृत (15) संस्कृत आयोग (1) संस्कृत कथा (11) संस्कृत गीतम्‌ (50) संस्कृत पत्रकारिता (2) संस्कृत प्रचार (1) संस्कृत लेखक (1) संस्कृत वाचन (1) संस्कृत विद्यालय (3) संस्कृत शिक्षा (6) संस्कृत सामान्य ज्ञान (1) संस्कृतसर्जना (5) सन्धि (3) समास (6) सम्मान (1) सामुद्रिक शास्त्र (1) साहित्य (7) साहित्यदर्पण (1) सुबन्त (6) सुभाषित (3) सूक्त (3) सूक्ति (1) सूचना (1) सोलर सिस्टम (1) सोशल मीडिया (2) स्तुति (2) स्तोत्र (11) स्मृति (12) स्वामि रङ्गरामानुजाचार्य (2) हास्य (1) हास्य काव्य (2) हुलासगंज (2) Devnagari script (2) Dharma (1) epic (1) jagdanand jha (1) JRF in Sanskrit (Code- 25) (3) Library (1) magazine (1) Mahabharata (1) Manuscriptology (2) Pustak Sangdarshika (1) Sanskrit (2) Sanskrit language (1) sanskrit saptaha (1) sanskritsarjana (3) sex (1) Student Contest (2) UGC NET/ JRF (4)