संस्कृत वाचन अभ्यास हेतु नूतन सामग्री

     संस्कृत क्षेत्र में संस्कृत वाचन अभ्यास की परम्परा लगभग न के बराबर है। यहां कण्ठस्थीकरण पर आज भी जोर है। आज भी पद्य के अपेक्षा गद्य में बहुत कम लेखन होता है। समसामयिक विषयों पर कुछ स्फुट काव्य दिख जाते हैं। ये प्रौढ़ साहित्य हैं तथा वाल्यावस्था में इनसे वाचन का अभ्यास नहीं कराया जा सकता। वाचन अभ्यास केवल वाचन सीख लेने तक की ही प्रक्रिया नहीं होती, अपितु वाचित सामग्री में निहित ज्ञान-विज्ञान का बोध होना भी आवश्यक होता है। वाचनाभ्यास से मोटे तौर पर तीन लाभ होते हैं-
1.     शुद्ध-शुद्ध पढ़ने का अभ्यास।
2.      शब्दकोश में वृद्धि या नवीन शब्दों से परिचय।
3.      ज्ञानार्जन
            बच्चों के समक्ष रूचिकर एवं ज्ञानप्रद साहित्य उपलब्ध होने पर वाचन की रूचि उत्पन्न होगी। इस विषय की चर्चा हम इसलिए भी कर रहे हैं कि अधिकांश संस्कृत क्षेत्र के लोगों में वाचन का अभ्यास ही नहीं होता जैसे हम हिन्दी या अन्य तमाम भाषाओं के पुस्तकों, पत्रिकाओं का वाचन सहजतया करते हैं। वह प्रवाह संस्कृत भाषा में नहीं आ पाता।
            संस्कृत में सन्धि, प्रत्यय और समास के कारण इसके पदो में अत्यधिक परिवर्तन हो जाता है। इससे नयें छात्र भ्रमित हो उठते है। इसकी पदावली अत्यन्त कठिन भी हो जाती है जिससे  उच्चारण करना सहज नहीं होता। आवश्यकता है संस्कृत में संश्लिष्ट पदों के स्थान पर सरल शब्दों के प्रयोग किये जायें, जैसा कि बोलचाल की भाषा में किया जाता है।
            आज भी संस्कृत विद्यालयों के पाठ्यक्रमों में अम्बिकादत्त व्यास रचित शिवराजविजयम् पुस्तक पढ़ाया जाता है। जिसकी भाषा अत्यन्त ही कठिन है। आवश्यकता है कि हितोपदेश की शैली में लिखित पुस्तकें पाठ्यक्रम में रखी जायें। हिन्दी या अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में इस पर जोर दिया जाता है।
            यदि आप संस्कृत वाचन का अभ्यास करना चाहते हैं तो आपके लिए अधोलिखित सामग्री उपयोगी हो सकती है-
1. आधुनिक संस्कृत साहित्य की एक विधा भाषण (व्याख्यान) को भी मान लेना चाहिए। प्राक्काल में शास्त्रीय प्रवचन होते थे। जिन्हें टीका या भाष्य के रूप में उसी विषय में सम्मिलित कर लिया गया। आज सार्वजनिक भाषण का संकलन संस्कृत में उपलब्ध होने लगा है उदाहरणार्थ प्रो. आजाद मिश्र का राजपाथेयम्। इसमें विविध विषयों पर प्रदत्त  बलराम जाखड़ के भाषणों का संस्कृत अनुवाद  है।
पत्रकाव्य विधा पर लिखित प्रो0 सत्यव्रत शास्त्री की पुस्तक पत्रकाव्यम् की शैली गद्यात्मक न होकर पद्यात्मक है। ऐसा प्रतीत होता है कि लेखक ने पत्र लेखन की प्रचलित गद्य शैली को न अपनाकर जानबूझकर पद्य शैली को अपनाया। यहाँ कृत्रिमता स्पष्ट है। पद्य शैली में पत्र  लिखने का उदाहरण प्राप्त नहीं होता है। कवि मन यदा कदा पद्यों में अपने भावों की अभिव्यक्ति करता है, परन्तु संदेश प्रेषण (पत्र)  के लिये नहीं। अच्छा होता कि लेखक पत्र काव्य में गद्य शैली को अपनाते हुये पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराते।
2.   कथा साहित्य
 बनमाली विश्वाल का जिजीविषा, प्रभुनाथ द्विवेदी का अन्तर्ध्वनिः, ओम प्रकाश ठाकुर का ईसप् कथानिकुंजम्, प्रशस्य मित्र शास्त्री का अनाघ्रातं पुष्पम् एवं आषाढस्य प्रथमदिवसे, पद्म शास्त्री का विश्वकथाशतकम्, केशव चन्द्र दाश का शिखा आदि पुस्तकें रोचक सरल और ज्ञान वर्द्धक है। इससे संस्कृत भाषा पढ़ने का अभ्यास करना चाहिए।
3.    संस्कृत पत्रिकाएं

            कथा भारती, इलाहाबाद द्वारा प्रकाशित कथा सरित, श्री निवास विद्यापीठ दिल्ली से प्रकाशित संस्कृत वाणी, संस्कृतभारती द्वारा प्रकाशित सम्भाषण सन्देशः, डा0 बुद्धदेव शर्मा द्वारा सम्पादित और देहरादून से प्रकाशित पाक्षिक वाक् पत्रिका, दिल्ली संस्कृत अकादमी की पत्रिका संस्कृत चन्द्रिका आदि पत्रिकाओं की भाषा सरल एवं प्रवाह युक्त है। इसमें नूतन विषयों की जानकारी भी होती है। इससे संस्कृत भाषा पढ़ने का अभ्यास करना चाहिए।
Share:

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनुवाद सुविधा

ब्लॉग की सामग्री यहाँ खोजें।

लोकप्रिय पोस्ट

जगदानन्द झा. Blogger द्वारा संचालित.

मास्तु प्रतिलिपिः

इस ब्लॉग के बारे में

संस्कृतभाषी ब्लॉग में मुख्यतः मेरा
वैचारिक लेख, कर्मकाण्ड,ज्योतिष, आयुर्वेद, विधि, विद्वानों की जीवनी, 15 हजार संस्कृत पुस्तकों, 4 हजार पाण्डुलिपियों के नाम, उ.प्र. के संस्कृत विद्यालयों, महाविद्यालयों आदि के नाम व पता, संस्कृत गीत
आदि विषयों पर सामग्री उपलब्ध हैं। आप लेवल में जाकर इच्छित विषय का चयन करें। ब्लॉग की सामग्री खोजने के लिए खोज सुविधा का उपयोग करें

समर्थक एवं मित्र

सर्वाधिकार सुरक्षित

विषय श्रेणियाँ

ब्लॉग आर्काइव

संस्कृतसर्जना वर्ष 1 अंक 1

संस्कृतसर्जना वर्ष 1 अंक 2

संस्कृतसर्जना वर्ष 1 अंक 3

Sanskritsarjana वर्ष 2 अंक-1

Recent Posts

लेखानुक्रमणी

लेख सूचक पर क्लिक कर सामग्री खोजें

अभिनवगुप्त (1) अलंकार (3) आधुनिक संस्कृत गीत (14) आधुनिक संस्कृत साहित्य (5) उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान (1) उत्तराखंड (1) ऋग्वेद (1) ऋषिका (1) कणाद (1) करवा चौथ (1) कर्मकाण्ड (47) कहानी (1) कामशास्त्र (1) कारक (1) काल (2) काव्य (16) काव्यशास्त्र (27) काव्यशास्त्रकार (1) कुमाऊँ (1) कूर्मांचल (1) कृदन्त (3) कोजगरा (1) कोश (12) गंगा (1) गया (1) गाय (1) गीति काव्य (1) गृह कीट (1) गोविन्दराज (1) ग्रह (1) छन्द (6) छात्रवृत्ति (1) जगत् (1) जगदानन्द झा (3) जगन्नाथ (1) जीवनी (6) ज्योतिष (20) तकनीकि शिक्षा (21) तद्धित (10) तिङन्त (11) तिथि (1) तीर्थ (3) दर्शन (19) धन्वन्तरि (1) धर्म (1) धर्मशास्त्र (14) नक्षत्र (2) नाटक (4) नाट्यशास्त्र (2) नायिका (2) नीति (3) पतञ्जलि (3) पत्रकारिता (4) पत्रिका (6) पराङ्कुशाचार्य (2) पर्व (2) पाण्डुलिपि (2) पालि (3) पुरस्कार (13) पुराण (3) पुस्तक (1) पुस्तक संदर्शिका (1) पुस्तक सूची (14) पुस्तकालय (5) पूजा (1) प्रत्यभिज्ञा शास्त्र (1) प्रशस्तपाद (1) प्रहसन (1) प्रौद्योगिकी (1) बिल्हण (1) बौद्ध (6) बौद्ध दर्शन (2) ब्रह्मसूत्र (1) भरत (1) भर्तृहरि (2) भामह (1) भाषा (1) भाष्य (1) भोज प्रबन्ध (1) मगध (3) मनु (1) मनोरोग (1) महाविद्यालय (1) महोत्सव (2) मुहूर्त (1) योग (5) योग दिवस (2) रचनाकार (3) रस (1) रामसेतु (1) रामानुजाचार्य (4) रामायण (3) रोजगार (2) रोमशा (1) लघुसिद्धान्तकौमुदी (45) लिपि (1) वर्गीकरण (1) वल्लभ (1) वाल्मीकि (1) विद्यालय (1) विधि (1) विश्वनाथ (1) विश्वविद्यालय (1) वृष्टि (1) वेद (6) वैचारिक निबन्ध (26) वैशेषिक (1) व्याकरण (46) व्यास (2) व्रत (2) शंकाराचार्य (2) शरद् (1) शैव दर्शन (2) संख्या (1) संचार (1) संस्कार (19) संस्कृत (15) संस्कृत आयोग (1) संस्कृत कथा (11) संस्कृत गीतम्‌ (50) संस्कृत पत्रकारिता (2) संस्कृत प्रचार (1) संस्कृत लेखक (1) संस्कृत वाचन (1) संस्कृत विद्यालय (3) संस्कृत शिक्षा (6) संस्कृत सामान्य ज्ञान (1) संस्कृतसर्जना (5) सन्धि (3) समास (6) सम्मान (1) सामुद्रिक शास्त्र (1) साहित्य (7) साहित्यदर्पण (1) सुबन्त (6) सुभाषित (3) सूक्त (3) सूक्ति (1) सूचना (1) सोलर सिस्टम (1) सोशल मीडिया (2) स्तुति (2) स्तोत्र (11) स्मृति (12) स्वामि रङ्गरामानुजाचार्य (2) हास्य (1) हास्य काव्य (2) हुलासगंज (2) Devnagari script (2) Dharma (1) epic (1) jagdanand jha (1) JRF in Sanskrit (Code- 25) (3) Library (1) magazine (1) Mahabharata (1) Manuscriptology (2) Pustak Sangdarshika (1) Sanskrit (2) Sanskrit language (1) sanskrit saptaha (1) sanskritsarjana (3) sex (1) Student Contest (2) UGC NET/ JRF (4)