शिलान्यास (गृहारम्भ) विधि

           शिला स्थापन करने वाला यजमान निर्माणाधीन भूमि के आग्नेय दिशा में खोदे गये भूमि के पश्चिम की ओर बैठकर आचमन प्राणायाम आदि करे। तदनन्तर स्वस्ति वाचन आदि करते हुए संकल्प करे।
ॐ विष्णुर्विष्णुर्विष्णुः देशकालौ संकीर्त्य अमुकगोत्रोऽमुकशर्माऽहं करिष्यमाणस्यास्य वास्तोः शुभतासिद्ध्यर्थं निर्विघ्नता गृह-(प्रासाद)-सिद्ध्यर्थमायुरारोग्यैश्वय्र्याभिवृद्ध्यर्थं च वास्तोस्तस्य भूमिपूजनं शिलान्यासं करिष्ये तदङ्भूतं श्रीगणपत्यादिपूजनं करिष्ये। 
इसके बाद गणेश, षोडशमातृका, नवग्रह आदि का पूजन करे। इसी विधि जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आचार्य अधोलिखित मंत्र पढ़ें-
    ॐ अपसर्पन्तु ते भूता ये भूता भूमिसंस्थिताः । 
    ये भूता विघ्नकर्तारस्ते नश्यन्तु शिवाज्ञया।। 
इस मंत्र से पीली सरसों चारों ओर छींटकर पंचगव्य से भूमि को पवित्र कर वायुकोण में पांच शिलाओें को स्थापित करे। इसके बाद सर्पाकार वास्तु का आवाहन कर वास्तोष्पति मंत्र को पढ़ें-
ॐ वास्तोष्पते प्रतिजानीह्यस्मान्स्वावेशोऽदमीवो भवा नः।। 
यत्वेमहे प्रति तन्नो जुषस्व शन्नो भव द्विपदे शं चतुष्पदे।। 
इस मंत्र से पूजा कर दही और भात का बलि दे पुनः नाग की पूजा करे 
    ॐ वासुकिं धृतराष्ट्रञ्च कर्कोटकधनञ्जयौ। 
    तक्षकैरावतौ चैव कालेयमणिभद्रकौ।। 
इससे आठों नागों के लिए पृथक्-पृथक् अथवा एक ही साथ नाम मंत्रों से आवाहन पूजन करें। पुनः धर्म रूप वृष का आवाहन पूजन कर हाथ जोड़कर प्रार्थना करें-
                        ॐ धर्मोसि धर्मदैवत्यवृषरूप नमोस्तु ते।
                        सुखं देहि धनं देहि देहि  पुत्रमनुत्तमम्।।
                        गृहे  गृहे  निधिं  देहि  वृषरूप  नमोस्तु  ते।
                        आयुर्वृद्धिं  च धान्यं च आरोग्यं देहि गेहयोः।।
                        आरोग्यं  मम  भार्याया  पितृमातृसुखं  सदा।
                        भ्रातृणां  परमं सौख्यं पुत्रणां सौख्यमेव च।।
                        सर्वस्वं देहि मे  विष्णो! गृहे संविशतां प्रभो!।
                        नवग्रहयुतां    भूमिं   पालयस्व   वरप्रद!।।
पुनः पञ्चशिलाओं को ॐ आपः यह पढ़कर शुद्ध जल से धो दें।
ॐ आपः शुद्धा ब्रह्मरूपाः पावयन्ति जगत्त्रायम्। 
चाभिरद्भिः शिलां स्नाप्य स्थापयामि शुभे स्थले। 
पुनः 
ॐ गजाश्वरथ्यावल्मीकसद्भिर्मृद्भिः शिलेष्टकान् ।
     प्रक्षालयामि शुद्ध्यर्थं गृहनिर्माणकर्मणि।। 
इसे पढ़कर सप्तमृतिका से प्रक्षालन करें। पुनः पञ्चगव्य, दही और तीर्थ के जल से धोकर शुद्ध वस्त्र से पोंछ दें और उन शिलाओं का कुंकुम चन्दन से लेपन कर स्वस्तिक चिह्न बनाकर वस्त्र से ढ़ककर इस मन्त्र को पढ़ें-
 (1) ॐ नन्दायै नमः (2) ॐ भद्रायै नमः   (3) ॐ जयाये नमः (4) ॐ रिक्तायै नमः  (5) ॐ पूर्णायै नमः  ।
उन शिलाओं के आगे इन पांचों कुम्भों (घड़ा) की स्थापना करे-
(1)  ॐ पद्माय नमः (2) ॐ महापद्मायनमः  (3) ॐ शंखाय नमः  (4) ॐ मकराय नमः  (5) ॐ समुद्राय नमः ।
उसके बाद आचार्य गड्ढे की भूमि को लेपकर कछुआ के पीठ के ऊपर स्थित सफेद रंग वाले चार भुजाओं में पद्म, शंख, चक्र और शूल धारण किये भूमि का ध्यान करे-
(1) कूर्माय नमः इति कूर्ममम् (2) ॐ अनन्ताय नमः इति अनन्तम् (3) ॐ वराहाय नमः इति वराहम्  ।
इस प्रकार आवाहन, पूजन कर दोनों घुटनों से पृथ्वी का स्पर्श कर जल, दूध, तिल, अक्षत जौ, सरसों और पुष्प अर्घ्य पात्र में रखकर भूमि के निमित्त  ॐ हिरण्यगर्भे मंत्र से अर्घ्य दें-
ॐ हिरण्यगर्भे वसुधे शेषस्योपरि शायिनि।
उद्धृतासि वराहेण सशैलवनकानना।। 
प्रासादं (गृहं वा) कारयाम्यद्य त्वदूघ्व्र्रं शुभलक्षणम्।। 
गृहाणार्घ्यं मया दत्तं प्रसन्ना शुभदा भव।। 
भूम्यै नमः इदमर्ध्यं समर्पयामि। 
पुनः आम या पलाश के पत्ते के ऊपर दीपक सहित घी और भात की बलि देकर प्रार्थना करे -
ॐ समुद्रमेखले देवि पर्वतस्तनमण्डले। 
विष्णुपत्नि नमस्तुभ्यं शस्त्रापातं क्षमस्व मे।। 
इष्टं मेत्वं प्रयच्छेष्टं त्वामहं शरणं गतः।
पुत्रदारधनायुष्य-धर्मवृद्धिकरी भव।। 
पुनः गड्ढे में तेल डालकर इस मन्त्र को पढ़ते हुए उसके ऊपर सफेद सरसों छोड़े।
ॐ भूतप्रेतपिशाचाद्या अपक्रामन्तु राक्षसाः। 
स्थानादस्माद्व्रजन्त्वन्यत्स्वीकरोमि भूवं त्विमाम्।। 
 उसके ऊपर दही लिपटा चावल उड़द की बलि देकर उसके ऊपर 7 पत्ते स्थापित कर एवं उसके ऊपर बारह अंगुलि लोहे की कील गाड़ दे। 
मन्त्र-
ॐ विशन्तु भूतले नागाः लोकपालाश्च सर्वतः। 
अस्मिन् स्थानेऽवतिष्ठन्तु आयुर्बलकराः सदा।। 
उसके ऊपर मधु, घी, पारद, सुवर्ण (अथवा रुपया) ढके हुए मुख वाले ताम्र आदि से निर्मित पद्म नामक कुम्भ में पञ्चरत्न रख, चन्दन लगाकर वस्त्र लिपटाकर मध्य में रख दे तथा उस पर नारियल भी रख दे। इसी प्रकार पूर्व आदि दिशाओं में चार घड़ा स्थापित करे। पूर्वादि के क्रम से महापद्म 2, शंख 6, मकर 4, समुद्र 5, की पूजा कर कुम्भ के बराबर मिट्टी देकर अक्षत छोड़े। पुनः अच्छे मुहूर्त में सुपूजित पूर्णानामक ईंट स्थापित करे।
मन्त्र-
पूर्णे त्वं सर्वदा भदे्र! सर्वसन्दोहलक्षणे। 
सर्वं सम्पूर्णमेवात्रा कुरुष्वाङ्गिरसः सुते।। 
तदनन्तर पूर्व दिशा में-
ॐ नन्दे त्वं नन्दिनी पुंसां त्वामत्रा स्थापयाम्यहम्। 
अस्मिन् रक्षा त्वया कार्या प्रासाद यत्नतो मम।। 
तदनन्तर दक्षिण दिशा में-
ॐ भद्रे! त्वं सर्वदा भद्रं लोकानां कुरु काश्यपि। 
आयुर्दा कामदा देवि ! सुखदा च सदा भव।। 
पश्चिम दिशा में-
ॐ जये ! त्वं सर्वदा देवि तिष्ठ त्वं स्थापिता मया। 
नित्यं जयाय भूत्यै च स्वामिनो! भव भार्गवि !।। 
उत्तर दिशा में-
रिक्ते त्वरिक्तेदोषघ्ने सिद्धिवृद्धिप्रदे शुभे !। 
सर्वदा सर्वदोषघ्ने तिष्ठास्मिन्मम मन्दिरे।। 
इस मंत्र से स्थापित कर पूर्णादि नाम मन्त्रों से गन्धादि द्वारा पूजा करें। पुनः चारों ओर दिक्पालों की पूजा कर दीपक के साथ दही, उड़द एवं भात की बलि दे। 
विश्वकर्मणे नमः इस प्रकार आयुध की पूजा कर प्रार्थना करे-
ॐ अज्ञानाज्ज्ञानतो वापि दोषाः स्युश्च यदुद्भवाः। 
नाशयन्त्वहितान्सर्वान् विश्वकर्मन्नमोऽस्तु ते।। 
उसके बाद फावड़े की पूजा कर प्रार्थना करे-
ॐ त्वष्ट्रा त्वं निर्मितः पूर्वं लोकानां हितकाम्यया। 
पूजितोऽसि खनित्रा ! त्वं सिद्धिदो भव नो धु्रवम्।। 
वाष्पोष्पति, मृत्युञ्जय आदि देवताओं के जप हेतु प्रतिज्ञा संकल्प करे-
अद्य आदि संकल्प कहकर अग यह कहे- अनवधिवर्षावच्छिन्नबहुकालपर्यन्तं पुत्रकलत्रारोग्य-धनादिसमृद्धिप्राप्तिकामो गृहनिर्माणार्थकत्र्तव्यशिलास्थापनाङ्त्वेन वास्तुदेवता-मृत्युञ्जयादिप्रसादलाभाय यथासंख्यापरिमितं ब्राह्मणद्वारा जपमहं कारयिष्ये।
इसके बाद ब्राह्मण के लिए वरण सामग्री लेकर-
अद्येत्यादि गृहनिर्माणार्थं कर्तव्यशिलास्थापनांगभूत- ब्राह्मणद्वारावास्तोष्पतिमृत्युंजयजपं कारयितुमेभिर्वरणद्रव्यैरमुकामुकगोत्रन् अमुकामुकशर्मणः ब्राह्मणान् जापकत्वेन युष्मानहं वृणे। तदनन्तर मिष्ठान वितरण करे।

इति शिलान्यासविधिः।
Share:

1 टिप्पणी:

अनुवाद सुविधा

ब्लॉग की सामग्री यहाँ खोजें।

लोकप्रिय पोस्ट

जगदानन्द झा. Blogger द्वारा संचालित.

मास्तु प्रतिलिपिः

इस ब्लॉग के बारे में

संस्कृतभाषी ब्लॉग में मुख्यतः मेरा
वैचारिक लेख, कर्मकाण्ड,ज्योतिष, आयुर्वेद, विधि, विद्वानों की जीवनी, 15 हजार संस्कृत पुस्तकों, 4 हजार पाण्डुलिपियों के नाम, उ.प्र. के संस्कृत विद्यालयों, महाविद्यालयों आदि के नाम व पता, संस्कृत गीत
आदि विषयों पर सामग्री उपलब्ध हैं। आप लेवल में जाकर इच्छित विषय का चयन करें। ब्लॉग की सामग्री खोजने के लिए खोज सुविधा का उपयोग करें

समर्थक एवं मित्र

सर्वाधिकार सुरक्षित

विषय श्रेणियाँ

ब्लॉग आर्काइव

संस्कृतसर्जना वर्ष 1 अंक 1

संस्कृतसर्जना वर्ष 1 अंक 2

संस्कृतसर्जना वर्ष 1 अंक 3

Sanskritsarjana वर्ष 2 अंक-1

Recent Posts

लेखानुक्रमणी

लेख सूचक पर क्लिक कर सामग्री खोजें

अभिनवगुप्त (1) अलंकार (3) आधुनिक संस्कृत गीत (14) आधुनिक संस्कृत साहित्य (5) उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान (1) उत्तराखंड (1) ऋग्वेद (1) ऋषिका (1) कणाद (1) करवा चौथ (1) कर्मकाण्ड (47) कहानी (1) कामशास्त्र (1) कारक (1) काल (2) काव्य (16) काव्यशास्त्र (27) काव्यशास्त्रकार (1) कुमाऊँ (1) कूर्मांचल (1) कृदन्त (3) कोजगरा (1) कोश (12) गंगा (1) गया (1) गाय (1) गीति काव्य (1) गृह कीट (1) गोविन्दराज (1) ग्रह (1) छन्द (6) छात्रवृत्ति (1) जगत् (1) जगदानन्द झा (3) जगन्नाथ (1) जीवनी (6) ज्योतिष (20) तकनीकि शिक्षा (21) तद्धित (10) तिङन्त (11) तिथि (1) तीर्थ (3) दर्शन (19) धन्वन्तरि (1) धर्म (1) धर्मशास्त्र (14) नक्षत्र (2) नाटक (4) नाट्यशास्त्र (2) नायिका (2) नीति (3) पतञ्जलि (3) पत्रकारिता (4) पत्रिका (6) पराङ्कुशाचार्य (2) पर्व (2) पाण्डुलिपि (2) पालि (3) पुरस्कार (13) पुराण (3) पुस्तक (1) पुस्तक संदर्शिका (1) पुस्तक सूची (14) पुस्तकालय (5) पूजा (1) प्रत्यभिज्ञा शास्त्र (1) प्रशस्तपाद (1) प्रहसन (1) प्रौद्योगिकी (1) बिल्हण (1) बौद्ध (6) बौद्ध दर्शन (2) ब्रह्मसूत्र (1) भरत (1) भर्तृहरि (2) भामह (1) भाषा (1) भाष्य (1) भोज प्रबन्ध (1) मगध (3) मनु (1) मनोरोग (1) महाविद्यालय (1) महोत्सव (2) मुहूर्त (1) योग (5) योग दिवस (2) रचनाकार (3) रस (1) रामसेतु (1) रामानुजाचार्य (4) रामायण (3) रोजगार (2) रोमशा (1) लघुसिद्धान्तकौमुदी (45) लिपि (1) वर्गीकरण (1) वल्लभ (1) वाल्मीकि (1) विद्यालय (1) विधि (1) विश्वनाथ (1) विश्वविद्यालय (1) वृष्टि (1) वेद (6) वैचारिक निबन्ध (26) वैशेषिक (1) व्याकरण (46) व्यास (2) व्रत (2) शंकाराचार्य (2) शरद् (1) शैव दर्शन (2) संख्या (1) संचार (1) संस्कार (19) संस्कृत (15) संस्कृत आयोग (1) संस्कृत कथा (11) संस्कृत गीतम्‌ (50) संस्कृत पत्रकारिता (2) संस्कृत प्रचार (1) संस्कृत लेखक (1) संस्कृत वाचन (1) संस्कृत विद्यालय (3) संस्कृत शिक्षा (6) संस्कृत सामान्य ज्ञान (1) संस्कृतसर्जना (5) सन्धि (3) समास (6) सम्मान (1) सामुद्रिक शास्त्र (1) साहित्य (7) साहित्यदर्पण (1) सुबन्त (6) सुभाषित (3) सूक्त (3) सूक्ति (1) सूचना (1) सोलर सिस्टम (1) सोशल मीडिया (2) स्तुति (2) स्तोत्र (11) स्मृति (12) स्वामि रङ्गरामानुजाचार्य (2) हास्य (1) हास्य काव्य (2) हुलासगंज (2) Devnagari script (2) Dharma (1) epic (1) jagdanand jha (1) JRF in Sanskrit (Code- 25) (3) Library (1) magazine (1) Mahabharata (1) Manuscriptology (2) Pustak Sangdarshika (1) Sanskrit (2) Sanskrit language (1) sanskrit saptaha (1) sanskritsarjana (3) sex (1) Student Contest (2) UGC NET/ JRF (4)